ग्राम पंचायत कोटेश्वर में लापरवाही की हद! सचिव-सहयोगी कार्यालय में सोते मिले, वीडियो वायरल, प्रशासन से जवाब मांगा
जनसुनवाई" वाले बैनर के नीचे सो रहा पंचायत स्टाफ! कोटेश्वर का वीडियो वायरल, जिम्मेदार मौन

ग्राम पंचायत कोटेश्वर में सचिव-सहयोगी सोते मिले, वीडियो वायरल
*कटनी/विजयराघवगढ़।* `निडर आवाज`सरकारी दफ्तरों में लापरवाही का एक और वीडियो सामने आया है। जिले के *विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत* अंतर्गत *ग्राम पंचायत कोटेश्वर* का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में *कथित तौर पर ग्राम पंचायत सचिव और उनका एक सहयोगी* पंचायत कार्यालय के अंदर कुर्सी पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पीछे *”ग्राम पंचायत कोटेश्वर – जनसुनवाई”* का बैनर भी लगा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि *आमजन अपने जरूरी कामों के लिए पंचायत कार्यालय के चक्कर काटता है*, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय समय में ही आराम कर रहे हैं।
*सीईओ का पक्ष नहीं मिला*
इस मामले पर *जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ* से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण प्रशासन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
*अब आगे क्या?*
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर *जिला प्रशासन और जनपद पंचायत* क्या कार्रवाई करते हैं।
`निडर आवाज` मांग करता है कि मामले की जांच कर दोषी सचिव पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।




