क्राइममध्य प्रदेशराजनीति

स्लिम्नाबाद की छपरा पंचायत में विवाद: पूर्व सचिव बनाम सरपंच पति, अब उच्चस्तरीय जांच तय

पंचायत कार्यालय में कीर्तन जायज या "शुद्धिकरण"? छपरा में छिड़ा घमासान"

पंचायत कार्यालय बना “कीर्तन स्थल”! पूर्व सचिव ने लगाए “शुद्धिकरण” के गंभीर आरोप, सरपंच पति ने कहा निराधार

 

*कटनी/स्लिम्नाबाद* ग्राम पंचायत छपरा में पदस्थापना के बाद “शुद्धिकरण” को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व सचिव *विजय कोरी* ने पुलिस अधीक्षक कटनी को 17.07.2026 को दिए शिकायती आवेदन में सरपंच पति *नीरज गुप्ता* पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

*पूर्व सचिव का आरोप – लेटर में क्या लिखा*

दिनांक 15.06.2026 को पिपरिया सहलावन ट्रांसफर होने के बाद सरपंच पति नीरज गुप्ता ने बिना अनुमति 15.07.2026 की रात पंचायत भवन छपरा में रामायण, भजन, कीर्तन कराकर “शुद्धिकरण” करवाया। इसका वीडियो रिकॉर्ड भी किया गया।

कोरी ने लिखा कि पहले भी 07.04.2026 को उन्हें जातिगत अपमानित किया गया जिसकी शिकायत स्लिम्नाबाद थाने में दर्ज है। उन्होंने इसे SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। लेटर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी की 17/7/26 की सील भी लगी है।

*सरपंच पति का बयान*

सरपंच पति नीरज गुप्ता ने आरोपों को सिरे से नकारा। उन्होंने कहा “मैं धार्मिक प्रवृत्ति का सनातनी हूं। समय-समय पर रामायण अनुष्ठान करवाता हूं। मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार और द्वेषपूर्ण हैं। सचिव से पहले बहस हो चुकी थी, उसी कारण ये आरोप लगाए। अनुष्ठान 16 तारीख को हुआ जबकि सचिव का ट्रांसफर 9 जुलाई को हो चुका था।”

 

*फोटो से हुआ खुलासा*

1. *पहली फोटो*: पंचायत कार्यालय के अंदर फर्श पर लोग बैठकर कीर्तन करते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति के हाथ में लाल गुलाब की माला/पुस्तक भी है। पीछे कुर्सी और पोस्टर लगे हैं।

2. *दूसरी फोटो*: पूर्व सचिव विजय कोरी द्वारा SP कटनी को दिया गया शिकायती पत्र जिस पर कार्यालय की सील लगी है।

3. *तीसरी फोटो*: पंचायत भवन छपरा का सामान्य दृश्य। दीवार पर “सुनवाई मंगलवार” का बोर्ड लगा है।

*अन्य पक्ष*

– *उपसरपंच श्रवण कुमार सेन*: “सरपंच-सचिव में पहले से विवाद है। रामायण अनुष्ठान पहले भी होते रहे हैं”

– *मेट धनेंद्र हल्दकार*: “मुझे जानकारी नहीं”

– *सहायक सचिव आनंद हल्दकार*: “मैं 10 से 5 तक रहता हूं। रात की जानकारी नहीं। मेरी जानकारी में पहले ऐसा नहीं हुआ”

रामायण मंडल के भगंदी विश्वकर्मा से संपर्क का प्रयास किया गया पर फोन व्यस्त रहा। अब मामला जांच के घेरे में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!