कन्हवारा में TB का कहर: 136 मरीज, संक्रमण का खतरा, फिर भी BMO विजय राज सिंह गायब ! गांव वालों का जीवन हुआ खतरे में
शर्मनाक: बड़वारा-विजयराघवगढ़ से ज्यादा TB मरीज कन्हवारा में, प्रशासन सो रहा है

“डॉक्टर नहीं मिला तो बीमारी मिली” : कन्हवारा के 136 TB मरीजों की जिम्मेदार कौन?
कटनी।*विगत दिनों पत्रिका कटनी* में प्रकाशित आंकड़ों ने *शासन-प्रशासन की लापरवाही* की पोल खोल दी है। पूरे जिले में *TB रोगियों की सबसे ज्यादा संख्या कन्हवारा ग्राम पंचायत* में पाई गई है। आंकड़ों के मुताबिक अकेले *कन्हवारा में 136 TB मरीज* हैं। यह संख्या *बड़वारा, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद* जैसी बड़ी तहसीलों से भी ज्यादा है।
*गांव वालों को हो रहा भारी नुकसान*
इतनी बड़ी संख्या में TB मरीज होने से *पूरे गांव को नुकसान* झेलना पड़ रहा है:
1. *संक्रमण का खतरा*: TB सांस से फैलने वाली बीमारी है। 136 मरीजों की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
2. *आर्थिक मार*: मरीजों के इलाज में पैसा खर्च हो रहा है। कमाने वाला बीमार होने से पूरे परिवार की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
3. *भय और भेदभाव*: गांव में दहशत का माहौल है। TB के नाम पर मरीजों से भेदभाव हो रहा है।
4. *पढ़ाई-रोजगार प्रभावित*: बीमार होने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और युवा काम पर नहीं जा पा रहे।
“BMO साहब के दर्शन नहीं होते” – शासन की नाकामी
स्थानीय निवासी *जिया लाल* ने _निडर आवाज_ को बताया कि _”BMO साहब के तो दर्शन तक नहीं होते। इतने दिन से विजय राज सिंह डॉक्टर BMO हैं लेकिन गांव वाले इनका चेहरा तक नहीं पहचानते हैं।”_
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि *कन्हवारा PHC के प्रभारी BMO डॉ. विजय राज सिंह की लापरवाही और *स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता* के कारण समय पर जांच और इलाज नहीं हुआ। नतीजा – आज एक गांव में 136 मरीज।
*शासन-प्रशासन को घेरा*
ग्रामीणों ने साफ कहा कि *सरकार “टीबी मुक्त भारत” का नारा देती है*, लेकिन धरातल पर कन्हवारा जैसे गांव में हालात बद से बदतर हैं।
*स्वास्थ्य विभाग, CMHO और कलेक्टर की मॉनिटरिंग फेल* होने की वजह से ही यह स्थिति बनी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर *DOTS दवा, पोषण और जागरूकता* न मिलने से ही TB के केस इतने बढ़े हैं।
*ग्रामीणों की मांग – अब और देरी नहीं*
ग्रामीणों ने *CMHO कटनी और कलेक्टर* से तत्काल कार्रवाई की मांग की है:
1. *BMO विजय राज सिंह* को हटाकर जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति हो
2. *कन्हवारा में 7 दिन का विशेष TB जांच शिविर लगाया जाए
3. *घर-घर स्क्रीनिंग* के लिए मेडिकल टीम भेजी जाए
4. *दवाओं और पोषण किट* की तुरंत सप्लाई हो
5. *प्रशासन इस गंभीर मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता* देकर गांव को TB मुक्त करे
इनका रवैया ….
इस संबंध में जब _निडर आवाज_ ने कन्हवारा PHC प्रभारी BMO विजय राज सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे बात नहीं हो सकी। हमेशा की तरह उन्होंने फोन नहीं उठाया। एक बार उठाया भी तो होल्ड में रख दिया। इतने बड़े लापरवाह अधिकारी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना कहा तक उचित है।




