टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

श्रमजीवी पत्रकार संघ की मांग पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर का CM को पत्र, करौंदी के विकास का प्रस्ताव

भारत के हृदय स्थल करौंदी को मिलेगा गौरव! 108 फीट भारत माता की प्रतिमा की मांग

श्रमजीवी पत्रकार संघ की आवाज को मिली जीत! करौंदी में बनेगी 108 फीट ऊंची भारत माता की प्रतिमा

 

*कटनी*। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला इकाई कटनी की लंबे समय से चली आ रही मांग को अब विधायक का भी समर्थन मिल गया है।

बड़वारा विधायक *श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह* ने 23 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव* से मुलाकात करौंदी स्थित भारत माता के मध्य भू-भाग “सेंटर प्वाइंट” के समग्र विकास का प्रस्ताव सौंपा।

*विधायक की 4 बड़ी मांगे:*

1. *समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण* 

2. *पहाड़ी मार्ग का निर्माण*

3. *108 फीट ऊंची भारत माता की प्रतिमा की स्थापना*

4. *करौंदी को राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना*

विधायक ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और धार्मिक-आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा।

 

*श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया स्वागत*

संघ के जिला अध्यक्ष *डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत* और जिला महासचिव *श्री अज्जू सोनी* ने कहा कि करौंदी का सेंटर प्वाइंट प्रदेश और देश की आस्था और गौरव का प्रतीक है। यहां 108 फीट प्रतिमा लगने से यह स्थल MP के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा।

संघ ने CM से आग्रह किया है कि विधायक की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!