24 दिन बाद मिली राहत! पुणे से बरामद हुईं बड़वारा की 2 नाबालिग बच्चियां, SP अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर कार्रवाई
बिना बताए घर से निकली थीं 13 और 15 साल की बच्चियां, बड़वारा पुलिस ने पुणे से ढूंढकर परिवार से मिलाया

अपहरण के केस में बड़ी सफलता: धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज केस में बड़वारा पुलिस ने पुणे से दोनों नाबालिगों को खोज निकाला
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कार्यवाही की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है ।वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
दस्तयाब बालिका का विवरण इस प्रकार है किः- दिनांक 02.07.2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी इसके दोनो भाईयों की लड़किया जिसकी उम्र करीब 15 एवं 13 साल है एवं जो बिना बताये कहीं चली गयी है । फरियादी को शंका है कि नाबालिक बालिकाओं को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना अपहृत बालिका को दिनांक 26.07.2026 को पुणें महाराष्ट्र से दस्तयाब किया जाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.के.के पटेल, सउनि रघुवीर सिंह, प्रआर. पवनराज प्रआर. पुष्पलता मिश्रा की विशेष भूमिका रही।




