निडर आवाज की खबर के बाद जागा प्रशासन: Shop 204 के बेनामी संचालन पर सहायक आयुक्त ने दिए जांच के आदेश, शुक्रवार तक आएगी रिपोर्ट”
"सरकारी राशन की दुकान बन गई पारिवारिक संपत्ति: Shop 204 में रिटायर्ड कर्मी के नाम मशीन, बेटा बैठकर कर रहा लाखों की कमाई"

रिटायर्ड के नाम मशीन, बेटा ले रहा कमाई। निडर आवाज की खबर के बाद सहकारिता विभाग में मचा हड़कंप
कटनी। निडर आवाज ब्यूरो
“राशन की दुकान या बाप-दादे की जागीर” वाली निडर आवाज की एक्सपोज खबर के बाद सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया है। Shop 204 बड़वारा की अमाड़ी कांटी राशन दुकान के बेनामी संचालन का मामला अब अधिकारियों के गले की हड्डी बन गया है।

निडर आवाज ने खुलासा किया था कि कटनी की Shop 204 की राशन मशीन रिटायर्ड सेल्समैन रामकृष्ण गौतम के नाम है, लेकिन दुकान का संचालन और कमाई उनका बेटा कर रहा है। स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर सामने आए थे।

CEO बोले- उच्च अधिकारियों को भेजा प्रतिवेदन
इस मामले में सीईओ सहकारिता बड़वारा शैलेश सिंह का कहना है कि _”वस्तु स्थिति का प्रतिवेदन बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा रहा है। विक्रेता पद की नियुक्ति भोपाल से होनी है। अभी सहायक के रूप में रामकृष्ण गौतम ने उन्हें रख लिया था। मशीन का नाम फूड विभाग से हटेगा। आगे की कार्यवाही उच्च स्तर पर होगी।”_
AC बोले- मुझे भी नहीं पता भर्ती कैसे हुई

वहीं सहायक आयुक्त सहकारिता कटनी रामयश कुरील ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा _”संबंधित विषय में जांच के आदेश दे दिए हैं। फ्राइडे तक जांच उपरांत आपको अवगत कराएंगे। मेरे भी संज्ञान में नहीं आया भर्ती कैसे हुई है।”_
हितग्राहियों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से राशन दुकान में फर्जीवाड़ा चल रहा था। असली हकदारों का राशन काटकर बेनामी तरीके से कमाई की जा रही थी। अब जब मामला उजागर हुआ है तो विभाग जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।
निडर आवाज इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए है। शुक्रवार को आने वाली जांच रिपोर्ट के बाद अगला खुलासा किया जाएगा।




