क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस का अभियान: 3 Drink & Drive केस में ₹30,000 जुर्माना”

कटनी यातायात पुलिस ने कसी नकेल: शराब पीकर वाहन चलाने पर कोर्ट ने लगाई सजा"

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा: कटनी कोर्ट ने 3 ड्रिंक एंड ड्राइव केस में लगाया ₹30,000 जुर्माना, लाइसेंस भी होंगे निरस्त

 

*कटनी।* _निडर आवाज_  

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कटनी यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 वाहन चालकों को माननीय न्यायालय ने ₹30,000 के अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

 

कोर्ट ने सुनाया फैसला

28 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय ने शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए 3 प्रकरणों का निराकरण किया। कोर्ट ने तीनों चालकों पर ₹10,000-₹10,000 का जुर्माना लगाया। इस तरह कुल ₹30,000 का अर्थदंड वसूला गया

 

कार्रवाई के बाद थाना यातायात द्वारा संबंधित वाहन स्वामियों को वाहन विधिवत सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इन तीनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ कटनी को पत्र भी भेजा जा रहा है।

 

यातायात पुलिस की अपील

कटनी यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब या किसी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं। हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।

 

पुलिस ने कहा “शराब पीकर वाहन चलाना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन को जोखिम में डालने वाला गंभीर अपराध है। इसके खिलाफ आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।”_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!