क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

RTO में दलाल राज: 15 दिन का काम 2 दिन में, अधिकारी बोले “हम क्या करें” समाज सेवी इंद्र ने कलेक्टर से से लगाई गुहार

"मालिक नहीं आते तो हम क्या करें" - RTO के बयान से खुली दलालों की पोल`

समाजसेवी ने कलेक्टर से मांगी जांच, RTO ने कहा नियम से अधिकृत व्यक्ति काम करवा सकता है, बाहर टपरों पर कार्रवाई की बात`

*कटनी।* जिला परिवहन कार्यालय RTO कटनी में दलालों की सक्रियता और अवैध वसूली के आरोप फिर से सामने आए हैं। समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने कलेक्टर को शिकायत देकर RTO को दलाल मुक्त करने की मांग की है। वहीं RTO संतोष पॉल ने कहा कि नियम अनुसार मोटर मालिक या अधिकृत व्यक्ति कोई भी काम करवा सकता है।

*शिकायत में क्या कहा*
06.08.2026 को कलेक्टर कार्यालय में जमा शिकायत क्रमांक 3990 में इंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि RTO में लंबे समय से दलाल सक्रिय हैं। लाइसेंस, पंजीयन, परमिट के नाम पर आम जनता से मनमानी वसूली हो रही है।

शिकायत के अनुसार RTO के बाहर अवैध टपरे और काउंटर लगे हैं। जो काम 15 दिन में होता है उसे दलाल मोटी रकम लेकर 2-3 दिन में करा देते हैं। इससे साफ है कि कर्मचारियों की मिलीभगत है।

समाजसेवी ने 7 मांगें रखी हैं – दलालों पर सघन अभियान, अवैध टपरे हटाना, CCTV, हेल्पडेस्क और सूचना पट्ट लगाना।

*RTO संतोष पॉल का पक्ष*
इस संबंध में RTO संतोष पॉल से बात की गई तो उन्होंने कहा:

*“उसमें हम क्या कर सकते हैं। नियम अनुसार मोटर मालिक खुद या अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अपना कार्य करवा सकता है। मोटर मालिक खुद नहीं आते हैं, वो अपने अधिकृत व्यक्ति को भेजते हैं तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।”*

RTO ने ये भी कहा कि कार्यालय के बाहर लगे अवैध टपरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

*आम जनता परेशान*
आवेदन में कहा गया है कि दलालों की वजह से आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है और शासन की छवि धूमिल हो रही है।

*निडर आवाज़ की मांग*
RTO को चाहिए कि वो “अधिकृत व्यक्ति” और “दलाल” में फर्क करे। हेल्पडेस्क, CCTV और सूचना पट्ट लगाकर पारदर्शिता बढ़ाई जाए ताकि आम आदमी बिना दलाल के काम करवा सके।

 

RTO ने ये भी कहा कि कार्यालय के बाहर लगे अवैध टपरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

आम जनता परेशान

आवेदन में कहा गया है कि दलालों की वजह से आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है और शासन की छवि धूमिल हो रही है।

 

निडर आवाज़ की मांग

RTO को चाहिए कि वो “अधिकृत व्यक्ति” और “दलाल” में फर्क करे। हेल्पडेस्क, CCTV और सूचना पट्ट लगाकर पारदर्शिता बढ़ाई जाए ताकि आम आदमी बिना दलाल के काम करवा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!