क्राइममध्य प्रदेश

कन्हवारा जंगल में करंट से युवक की मौत, आरोपियों ने शव कुएं में छिपाया, कुठला पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

चपेट में आया 18 साल का युवक, मौत के बाद शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिकार के लिए लगाया था करंट का जाल, युवक की मौत पर कुएं में फेंका शव, 5 शिकारी गिरफ्तार

 

कटनी। कन्हवारा जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए शव को जंगल के पुराने सूखे कुएं में फेंक दिया। थाना कुठला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, DSP सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

घटना का विवरण

दिनांक 17/08/2026 को सूचनाकर्ता रितिक बासुदेवा निवासी करहिया ने सूचना दी कि वह गांव के कुछ लोगों के साथ कन्हवारा जंगल गया था। सुबह पता चला कि *साहिल वासुदेव पिता लवकेश बासुदेवा उम्र 18 वर्ष निवासी करहैया* की करंट लगने से मृत्यु हो गई है।

 

मर्ग जांच, शव पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत बिजली का करंट लगने से होना पाया गया। संदेही प्रकाश कोल के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर थाना कुठला में *अपराध क्रमांक 743/26 धारा 105, 238(बी) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पूछताछ में खुलासा – आरोपियों ने बताया कि दिनांक 17/08/2026 की शाम प्रकाश कोल, रोशन कोल, रूपेश बर्मन एवं साजन बर्मन ने जंगली जानवरों के शिकार की योजना बनाई। सभी बडेरी भटिया जंगल पहुंचे, जहां रोशन कोल लोहे की तार को लकड़ी की खूंटियों के सहारे जमीन से 1 फीट ऊपर लगाकर जंगल के पास से गुजर रहे बिजली के तार से जोड़ दिया।

 

रात करीब 2 बजे जब आरोपी शिकार देखने पहुंचे तो देखा कि साहिल वासुदेव करंट की चपेट में आकर मर चुका है। डर के कारण आरोपियों ने शव को उठाकर जंगल के सूखे कुएं में डाल दिया और करंट वाली तार को शिव मंदिर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मेमोरेण्डम के आधार पर वह तार जप्त कर ली है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. राजकुमार उर्फ कुंचु उर्फ किश्शु कोल पिता नन्हे कोल उम्र 27 वर्ष

2. रोशन कोल पिता भक्कू कोल उम्र 25 वर्ष

3. रूपेश बर्मन पिता परषोत्तम बर्मन उम्र 27 वर्ष

4. साजन बर्मन पिता अंगद बर्मन उम्र 22 वर्ष

5. प्रकाश कोल पिता कुट्टू कोल उम्र 32 वर्ष

सभी निवासी कन्हवारा थाना कुठला। आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

सराहनीय भूमिका –निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, बुद्धू कुमार, अभय यादव एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!