टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बड़ी खबर – कन्हवारा में कल गुरुवार को लगेगा बड़ा शिविर, 12 पंचायतों के नागरिकों की सुनी जाएंगी समस्याएं, मौके पर होगा समाधान

कन्हवारा, पिलौंजी, डिठवारा सहित 12 पंचायतों के लिए खुशखबरी - 27 अगस्त को पंचायत भवन कन्हवारा में लगेगा शासन का शिविर

कन्हवारा में 27 अगस्त को लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर, 10 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

 

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान – 2026 “जन की बात – समाधान के साथ” के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिले में जन-समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त 2026 को कन्हवारा के पंचायत भवन में जन-समस्या निवारण शिविर आयोजित होगा।

 

शिविर में कन्हवारा, पिलौंजी, डिठवारा, जोबीकलां, खमतरा, पूंछी, बिस्तरा, कछगवांजोबा, मतवारपड़रिया, पठरा, बडेरा एवं पटवारा पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

 

शिविर में ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी

1. सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण

2. जनसुनवाई – जन समस्याओं का समाधान

3. लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का निराकरण

4. शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा

 

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों का अधिकतम निराकरण सुनिश्चित करें और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाएं।

 

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!