क्राइममध्य प्रदेश

विजयराघवगढ़ पुलिस ने चोरी के शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी किये गये 85000 कीमती मोबाईल फोन जब्त

पुलिस की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया

विजयराघवगढ़ पुलिस ने चोरी के शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी किये गये 85000 कीमती मोबाईल फोन जब्त

 

कटनी . श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डा. संतोष डेहरिया व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन में निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने मोबाईल चोर से चोरी के मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

 

कार्यवाही का विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 28, 29/03/2026 की दरम्यानी रात प्रार्थी अश्फाक हुसैन पिता अल्ताब हुसैन उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 विजयराघवगढ़ थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) की मेन रोड विजयराघवगढ़ स्थित के.जी.एन. मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर में लगा ताला लोहे की राड के सहारे तोड़कर दुकान के अंदर से 18 नग मोबाईल फोन एवं 15000 रूपया नगदी चोरी कर ले गये, रिपोर्ट पर अपराध धारा 331 (4), 305 (ए) BNS का पंजीबद्ध कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस टीम द्वारा आरोपी ग्राम धवैया (गुड़गड़ौहा) थाना कैमोर निवासी महाबीर बर्मन को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिसने स्वीकार किया कि अपने साथी रहीश खान एवं अली उर्फ बाबू खान सभी निवासी कैमोर के साथ मिलकर बिना नम्बर की पलसर मोटर साईकल से तीनों लोग दिनांक 28/03/2026 को रात्रि करीब 02:00 बजे विजयराघवगढ़ मेन रोड स्थित के.जी.एन. मोबाईल दुकान की शटर में लगे ताला को लोहे की शब्बल से तोड़कर दुकान के अंदर रखे रिपेरिंग मोबाईल तथा चालू मोबाईल कीमती 85000 एवं काउंटर से 15000 नगदी रूपया चोरी कर घटना स्थल से फरार हो गये, आरोपियों द्वारा पूर्व में बरही, रीवा एवं अन्य दीगर जिलों में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहे हैं, आरोपी महाबीर बर्मन से चोरी गये सभी मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पलसर मोटर साईकल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, घटना के अन्य आरोपी रहीश खान एवं अली उर्फ बाबू खान को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम तैयार की गई.

उक्त कार्यवाही में – निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, सउनि जगदीश पाण्डेय, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल, मुखबिर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!