पिलोंजी बना अवैध शराब का गढ़: फिर खुली अवैध पैकारी, नए ठेकेदार के मैनेजर का संरक्षण, आबकारी मौन
बस्ती के बीच 'जहर' की दुकान: ग्रामीणों का विरोध बेअसर

पुरैनी ठेकेदार का ‘गंदा खेल’: सालों बाद फिर खुली शराब की अवैध पैकारी,
कटनी/पिलौजी, 08 मई 2026।* ग्राम पंचायत पिलौजी में एक बार फिर अवैध शराब बिक्री का धंधा जोरों पर है। ग्रामीणों के सालों लंबे विरोध के बाद बंद हुई पैकारी को पुरैनी शराब दुकान के नए ठेकेदार के मैनेजर ने फिर से खुलवा दिया है। आरोप है कि गांव के बीच बस्ती में अवैध शराब बिकवाई जा रही है।
*सालों बाद फिर शुरू हुआ ‘जुर्म का काम’*
सूत्रों के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिलौजी में सालों पहले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के भारी विरोध के चलते अवैध शराब की बिक्री बंद करवा दी गई थी। शांति के बाद अब अचानक पुरैनी स्थित शासकीय शराब दुकान के नए ठेकेदार के मैनेजर की शह पर गांव में फिर से अवैध पैकारी शुरू हो गई है।
*’अवैध काम*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध शराब को गांव के बीच बस्ती में बैठकर बेच रहा है। सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। बस्ती के बीच शराब बिकने से महिलाओं-बच्चियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन गाली-गलौज और झगड़े की नौबत आ रही है।
*नए ठेकेदार-मैनेजर की मिलीभगत का आरोप*
ग्रामीणों का कहना है कि पुरैनी शराब दुकान का ठेका बदलने के बाद नए मैनेजर ने बिक्री बढ़ाने के लिए पिलौजी में अवैध काउंटर खुलवा दिया है। यहां से शासकीय दुकान से सस्ती दर पर शराब बेची जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
*आबकारी-पुलिस दोनों बेखबर*
हैरानी की बात है कि बीच बस्ती में चल रहे इस अवैध धंधे की जानकारी के बाद भी कुठला थाना पुलिस और आबकारी विभाग मौन है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जीरो है। इससे विभागीय संरक्षण की आशंका गहरा रही है।
*ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी*
पिलौजी के लोगों ने कहा कि सालों की मेहनत के बाद गांव को नशामुक्त किया था। अब फिर से युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 3 दिन में अवैध पैकारी बंद नहीं हुई तो थाने का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।




