ट्रांसफर होता है, रवानगी नहीं! कटनी पुलिस में 10 साल से जमे सिपाहियों की तगड़ी लॉबी, SP आदेश धरे रह गए
कुर्सी बदली पर सिस्टम नहीं! कुठला-विजयराघवगढ़-ढीमरखेड़ा में नए प्रभारी, पर 10+ साल से जमे आरक्षक अजेय

कटनी पुलिस में फेरबदल! कुठला को अखिलेश दाहिया, विजयराघवगढ़ को अभिषेक चौबे, ढीमरखेड़ा की कमान महिमा रघुवंशी के हाथ, पर 10 साल वाले ‘सिपाही सेठ’ फिर भी अजेय
*कटनी।* जिले की पुलिस व्यवस्था में बहुप्रतीक्षित फेरबदल हुआ है। SP कटनी ने *कुठला, विजयराघवगढ़ और ढीमरखेड़ा* थानों के थाना प्रभारियों को बदल दिया है।
*किसे कहां मिली कमान:*
*1. कुठला थाना:* बहुप्रतीक्षित कुठला को अब *अखिलेश दाहिया* के रूप में नया थाना प्रभारी मिला है।
*2. विजयराघवगढ़ थाना:* यहां कमान *अभिषेक चौबे* को सौंपी गई है।
*3. ढीमरखेड़ा थाना:* इस थाने की बागडोर अब *महिला थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी* के हाथ में आई है।
तीनों नए चेहरों से जनता को उम्मीदें हैं। खासकर ढीमरखेड़ा में महिमा रघुवंशी की तैनाती से महिला संबंधी मामलों में तेजी की उम्मीद जगी है।
*पर सवाल वही – 10 साल से जमे ‘सिपाही सेठ’ कौन हटाएगा?*
शहर से लेकर ग्रामीण थानों तक आरक्षक, प्रधान आरक्षक की फौज *10-12 साल से कटनी में ही जमी हुई है*। इनके पास अब *बंगले, गाड़ी, जमीन, व्यापार* सब कुछ है। तगड़ा हिसाब-किताब + तगड़े लिंक।
ट्रांसफर ऑर्डर निकलते हैं, पर *रवानगी नहीं होती*। राजनीतिक पकड़ के आगे *SP कटनी के आदेश भी धरे रह जाते हैं*। कुछ महारथियों के ऑर्डर तो फाइलों में ही धूल खा रहे हैं।
*नए प्रभारी vs पुरानी लॉबी*
अब सवाल ये है कि *अखिलेश दाहिया, अभिषेक चौबे और महिमा रघुवंशी* क्या इस 10 साल वाली लॉबी को तोड़ पाएंगे? या ये लॉबी नए प्रभारियों को ही अपने हिसाब से चला लेगी?
जनता कह रही है – “मैडम महिमा रघुवंशी ईमानदार होंगी तो ढीमरखेड़ा सुधर जाएगा। नए साहब भी अच्छे है पर अगर नीचे बैठे 10 साल वाले सिपाही नहीं हिले तो थाना वही रहेगा।” कटनी जिले भर में सघन जांच करवाकर ऐसे सिपाहियों की लिस्ट बनाई जाए और तत्काल प्रभाव से इन पर कड़ी कार्यवाही हो।
*जनता की मांग:*
थाना प्रभारी बदलने के साथ *10 साल से ज्यादा समय से जमे आरक्षक-प्रधान आरक्षकों का भी मोहभंग* हो। तभी कटनी पुलिस में असली बदलाव दिखेगा।
रिपोर्ट: निडर आवाज, महेंद्र सोनी, कटनी* दिनांक: 08 जून 2026



