टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री आगे आई, बाकी कंपनियां पीछे। 23 जून को दिव्यांग शिविर, CSR खर्चने से कतरा रही कटनी की प्राइवेट कंपनियां

CSR का 2% कहां गया? ऑर्डिनेंस फैक्ट्री CSR से दिव्यांग शिविर 23 जून को, जिले की बड़ी कंपनियां आंख बंद किए बैठीं

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री CSR से मदद, बाकी प्राइवेट कंपनियां हाथ सिकोड़े बैठीं

 

कटनी। निडर आवाज डेस्क .केंद्र सरकार की ADIP योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देने के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन 23 जून 2026 को कटनी में किया जाएगा। शिविर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी के CSR सहयोग से ऑफिसर्स क्लब वेस्टलैंड परिसर में लगेगा।

*क्या मिलेगा शिविर में* 

संदीप रजक के अनुसार शिविर में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सुगम्य केन, दृष्टिबाधित लोगों के लिए स्मार्टफोन जैसे सहायक उपकरण परीक्षण के बाद दिए जाएंगे।

*जरूरी दस्तावेज*  

1. 40% या अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र – दृष्टिबाधित के लिए 100% अनिवार्य

2. आय प्रमाण पत्र – 22,500 ₹ प्रतिमाह से कम आय

3. समग्र ID

4. 2 पासपोर्ट साइज फोटो

*CSR पर बड़ा सवाल*  

कटनी जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री CSR मद से आगे आकर दिव्यांग शिविर करवा रही है। लेकिन निडर आवाज के सर्वे में सामने आया कि जिले की कई बड़ी निजी कंपनियां CSR फंड खर्च करने में हाथ सिकोड़े बैठी हैं। जबकि कंपनी एक्ट 2013 के तहत हर कंपनी को मुनाफे का 2% CSR में खर्च करना अनिवार्य है।

सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रजक ने सभी पार्षदों और राजनीतिक दलों के सदस्यों से अपील की है कि यह प्रकल्प गैर-राजनीतिक है। उन्होंने कहा “कृपया इस पुनीत कार्य को युद्ध स्तर पर डोर टू डोर जाकर दिव्यांगजनों तक पहुंचाएं और उन्हें शिविर तक लाने का कार्य संपन्न करें”।

*निडर आवाज की मांग*  

निडर आवाज ने कटनी कलेक्टर से मांग की है कि जिले की उन सभी निजी कंपनियों की CSR खर्च की सूची सार्वजनिक की जाए जो ADIP जैसे शिविरों में सहयोग नहीं कर रही हैं। दिव्यांगजन सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

रिपोर्ट: निडर आवाज, कटनी ,21 अप्रैल 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!