कटनी: विरोध के बीच फिसली कांग्रेस नेता की जुबान, लगा दिए BJP के जयकारे
SP ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, अनजाने में लग गया "BJP जिंदाबाद" का नारा

विरोध के बीच फिसली कांग्रेस नेता की जुबान, SP ऑफिस के बाहर लगा दिए BJP के जयकारे
*कटनी* कटनी में भगवान हनुमान की वेशभूषा में डांस को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं से एक बड़ी चूक हो गई। SP ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक नेता से अनजाने में “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लग गए।
IBC24 पर वायरल हुए वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रदर्शन के बीच पहले “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” और “हनुमंत महाराज की जय हो” के नारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नेता की जुबान फिसल गई और उन्होंने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” का नारा लगा दिया। इसके बाद बगल में खड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने भी 2-3 बार यही नारा दोहराया।
*क्या था मामला*
जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता SP ऑफिस के बाहर एक कार्यक्रम में भगवान हनुमान की वेशभूषा में किए गए डांस का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे और हाथों में पार्टी के झंडे भी थे।
वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है। विरोध के बीच विरोधी पार्टी के जयकारे लगने से कांग्रेस की किरकिरी हो गई है।




