टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“हमारी भी सुनो” – 10 अगस्त को कटनी में लघु वेतन कर्मचारियों का महाघेराव`

आंगनवाड़ी से कोटवार तक सड़क पर, 6 मांगों को लेकर 2 चरण का आंदोलन

आंगनवाड़ी, आशा, कोटवार, रसोइया सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मी उतरेंगे सड़क पर, 14 अगस्त को विधायक को सौंपा जाएगा ज्ञापन

 

*कटनी।* अपनी लंबित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर *मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ* ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ ने प्रांतीय आवाहन पर 2 चरणों में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

 

संघ के *जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके* और *मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

 

*आंदोलन का पहला चरण – 10 अगस्त*

*दिनांक 10 अगस्त 2026 को सायं 4 बजे से 5 बजे तक* मध्य प्रदेश शासन में कार्यरत *चतुर्थ श्रेणी नियमित कर्मचारी, आकस्मिक, कार्यभारित, स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा-उषा कार्यकर्ता, कोटवार, रसोईया बहनें* एकजुट होकर *माननीय मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव* के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

यह ज्ञापन *श्रीमान जिला कलेक्टर कटनी* के माध्यम से दिया जाएगा।

 

*आंदोलन का दूसरा चरण – 14 अगस्त* 

आंदोलन के दूसरे चरण में *14 अगस्त 2026 को सायं 4 बजे* *विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल* को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

*कौन-कौन सी हैं 6 सूत्रीय मांगें?*

संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। मांगों में न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा प्रमुख हैं।

 

संघ पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे *अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर* शासन को अपनी शक्ति का अहसास कराएं और आंदोलन को सफल बनाएं।

 

*कार्यक्रम में शामिल रहेंगे:*

*अजय गौतम, सौरभ सिंह, मनोज श्रीवास, राकेश जसूजा, धर्मेंद्र राज, अजीमुदीन शाह, मनोज दहिया, संदीप गुप्ता, शकुन उसरेठे, जमुना महतो, अर्चना सेन, कमलेश पांडेय, भागीरथ तिवारी* सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य।

 

*निडर आवाज़ की नजर:*

आंगनवाड़ी से लेकर कोटवार तक – सरकार के सबसे निचले पायदान के कर्मचारी अब एकजुट हो गए हैं। 10 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में भीड़ तय करेगी कि सरकार इनकी आवाज कितनी गंभीरता से लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!