443 करोड़ की रिकवरी कटनी विकास में लगाओ: NSUI ने विधायक संजय पाठक पर लगाए गंभीर आरोप
कटनी को मेडिकल कॉलेज नहीं मिला तो जिम्मेदार कौन? अंशु ने वीडी शर्मा और संदीप जायसवाल से मांगा इस्तीफा

हाई कोर्ट के बाद NSUI एक्शन में: प्रत्यक्ष चुनाव की मांग, तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस करो
इंडियन कॉफी हाउस में पत्रकार वार्ता: अजय खटिक बोले – भाजपा नेताओं की गुटबाजी से कटनी 20 साल पीछे, अंशु ने मांगा सांसद-विधायक का इस्तीफा
*कटनी।* छात्र हितों और जिले के शैक्षणिक विकास को लेकर *NSUI* ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को *इंडियन कॉफी हाउस, कटनी* में NSUI जिला अध्यक्ष *अजय खटिक* ने पत्रकार वार्ता कर सरकार के खिलाफ 5 बड़े मुद्दे उठाए और आंदोलन की चेतावनी दी।
*1. छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराओ*
अजय खटिक ने कहा कि मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने NSUI की जनहित याचिका पर छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। *”हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, ताकि छात्र स्वयं अपने प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कर सकें।”*

*2. पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध जारी
NSUI ने कटनी में पीपी मॉडल पर खोले जा रहे मेडिकल कॉलेज का कड़ा विरोध किया। अजय खटिक ने कहा *”छात्रों और आम जनता के हित में हम हर स्तर पर इस व्यवस्था का विरोध जारी रखेंगे।”*
*3. इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज की मांग*
संगठन ने कटनी में *शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और शासकीय लॉ कॉलेज* की स्थापना की मांग की। साथ ही महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की मांग उठाई।
भाजपा नेताओं पर हमला: “कटनी को 20 साल पीछे धकेला”
पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव *दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’* ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा *”भाजपा के मौजूदा जनप्रतिनिधियों की आपसी गुटबाजी के कारण कटनी का विकास रुक गया है। कटनी को शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं मिल पाना जनता के साथ बड़ा अन्याय है। सांसद वीडी शर्मा और विधायक संदीप जायसवाल को जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।”*

अंशु ने कहा कि विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री के जवाब ने भाजपा के दावों की पोल खोल दी है। *”छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए जनता को कोर्ट जाना पड़ रहा है। कटनी अपने आसपास के जिलों से लगातार पिछड़ रहा है।”*
कानून व्यवस्था पर सवाल, संजय पाठक पर गंभीर आरोप
दिव्यांशु मिश्रा ने जिले में बढ़ते नशे और सट्टे के कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने भाजपा नेताओं पर संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि कटनी को नशे का हब बनने से रोकने के लिए कठोर कार्रवाई हो।
विधायक संजय पाठक पर निशाना साधते हुए अंशु ने कहा *”पाठक जी ने कटनी को बड़ा कस्बा कहा। इसके जिम्मेदार वही हैं। उन्हें नेतृत्व का मौका मिला पर उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया। आदिवासियों की जमीन, सहारा की जमीन, नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया। हाल में कोर्ट ने उन्हें क्रिमिनल कंटेम्प्ट का दोषी माना। उनकी पारिवारिक फर्म पर 443 करोड़ की माइनिंग रिकवरी है। सरकार को वो पैसा कटनी के विकास में लगाना चाहिए।”*
*NSUI का अल्टीमेटम*
NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्र हित, शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में *युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, कमल पांडे, शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी, पार्षद विनीत जायसवाल* मौजूद रहे।




