कटनी: प्राचार्य के जन्मदिन पर उत्कृष्ट विद्यालय में पौधारोपण, जिला शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, फलदार पौधे लगाए गए*

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में पौधारोपण, प्राचार्य एम किंडो का जन्मदिन मनाया
कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एम किंडो जी के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में नाशपाती, नींबू, अमरूद आदि के फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर *जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडेय,सहायक संचालक श्री राजेश अग्रहरि, प्राचार्य श्री आलोक पाठक* सहित उत्कृष्ट विद्यालय के समस्त शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्व श्री संध्या बेन, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा अग्रवाल, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकडे, शैलेंद्र पटेल, उमेश, विजय कर, विनीत शेखर पाठक, जग्गू सिंह, निधि ठाकुर, अखिलेश कुमारी, मनीषा चौधरी, हर्षिका परोहा, तृप्ति परोहा, नारायण मिश्रा, अश्विनी विश्वकर्मा, पायल गुप्ता, विवेक तिवारी, पदम पटेल, अनूप पांडेय, पूर्णेश उइके, रोहित, प्रदीप, अमर, रामेश्वर, विजय आदि की उपस्थिति में पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान प्राचार्य श्री एम किंडो जी को फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।




