Katni: निडर आवाज की एक खबर ने कर दिया कमाल, रातों-रात सुधर गई कन्हवारा रोड
गड्ढे में फंसी थी स्कूटी, अब भरवाई चूरी - निडर आवाज की खबर पर एक्शन में प्रशासन

Breaking: निडर आवाज की खबर का बड़ा असर! कन्हवारा की मौत वाली सड़क पर प्रशासन ने भरवाई चूरी, ग्रामीणों ने कहा – थैंक यू निडर आवाज
कटनी। निडर आवाज पर प्रमुखता से प्रकाशित खबर “कन्हवारा में मेन रोड बनी मौत का जाल, गड्ढे में गिरी स्कूटी”का आखिरकार बड़ा असर हुआ है।
खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और कन्हवारा मेन रोड के खतरनाक गड्ढों में आनन-फानन में चूरी (गिट्टी) भरवाने का काम शुरू कर दिया गया।

गौरतलब है कि निडर आवाज ने इस सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की आवाज उठाई थी। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गया था और ग्रामीण लगातार हादसे की आशंका जता रहे थे। ग्रामीणों ने सवाल उठाया था – कब सुनेगा प्रशासन?

आखिरकार प्रशासन को सुनना पड़ा। आज सुबह से ही संबंधित विभाग ने गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
ग्रामीणों में खुशी, निडर आवाज को दिया धन्यवाद –
मरम्मत कार्य शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने संपादक महेंद्र सोनी और निडर आवाज टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो काम महीनों से नहीं हो रहा था, वो निडर आवाज की एक खबर ने करवा दिया।

हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि चूरी भरना अस्थायी समाधान है, जल्द ही सड़क का पक्का निर्माण कराया जाए ताकि बरसात में फिर से गड्ढे न बनें।
एक बार फिर साबित हुआ – निडर आवाज उठाता है तो असर होता है।
रिपोर्ट – निडर आवाज, कटनी




